मढ़ौरा: तीन दिनों से मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल में एंटी रेबिज इंजेक्शन हुआ समाप्त
Marhaura, Saran | Jun 15, 2026 मुख्यालय स्थित अनुमंडल अस्पताल में पिछले तीन दिनों से एंटी रेबिज इंजेक्शन समाप्त हो चुका है जिससे दर्जनो रोगी वापस लौट गये और रोगी इंजेक्शन के लिए परेशान दिखे। सोमवार की सुबह दस बजे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर वीरेश कुमार ने कहा अनुमंडल अस्पताल समेत सभी अस्पताल में एंटी रेबिज इंजेक्शन समाप्त है जिला में पहुंचते ही अनुमंडल अस्पताल में भी मिलने लगेगा।