झांसी: झांसी में 50 किसानों और पूर्व केंद्रीय मंत्री पर दर्ज मुकदमे के विरोध में कांग्रेस 4 जनवरी को करेगी प्रदर्शन
Jhansi, Jhansi | Jan 3, 2025 जिला कांग्रेस कमेटी की एक बैठक अध्यक्ष योगेंद्र सिंह पारीछा की अध्यक्षता में हुई। शुक्रवार समय करीब दोपहर 2:00 शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में हुई बैठक में प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा ने कहा कि सरकारी खरीद केंद्र पर व्याप्त अव्यवस्थाओं व कमीशनखोरी से पीड़ित किसान जब अपनी फरियाद लेकर जिलाधिकारी को अपना दर्द सुनाने गये तो उन्हें बदलें में मुकदमा मिलता है।