पूरनपुर: सिमरिया अजीतपुर बिल्हा में चोरी मामले में कार्रवाई न करने और दबाव बनाने के मामले में मुख्यमंत्री से की गई शिकायत
घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया अजीतपुर बिल्हा के रहने वाले कृष्णपाल पुत्र रामकुमार ने बताया दिनांक 23 फरवरी को पड़ोसियों ने बंद पड़े घर का ताला तोड़कर दो सोने के हार चार जोड़ी झुमके दो मांग बेदा तीन सोने की अंगूठी सोने की चैन, कमर पेटी चाँदी की और दो जोड़ी पायल चोरी कर ले गए। मामले में पुलिस से शिकायत की पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है।