पूरनपुर: गांव नारायणपुर में महिला ने धोखाधड़ी कर पहले पति की पुत्री के नाम कराया घर, एसडीएम से की गई शिकायत
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव नरायनपुर के रहने वाले जवाहर लाल पुत्र बल्देव प्रशाद ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया। नन्ही देवी नाम की तलाकशुदा महिला से उसने शादी की थी और उसका नाम नन्ही देवी से बदलकर राजेश्वरी देवी कर दिया था। एक प्लाट अपनी पत्नी राजेश्वरी देवी के नाम पर खरीदकर लगभग 15 बर्ष पूर्व उस पर घर बनाया था।