पूरनपुर: पूरनपुर प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन ने अधिवक्ता बिल संशोधन का किया विरोध, निकाला मार्च
पूरनपुर प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन ने मंगलवार दो बजे अधिवक्ता अधिनियम 2025 में संशोधन करने के विरोध में मार्च निकालकर प्रधानमंत्री को संबोधित 4 सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौपा। अधिवक्ताओं ने कहा कि सरकार कठपुतली बनाकर प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से अधिवक्ता संघ को खत्म कर बर्बाद करने का षड्यंत्र रचने का चक्र चला रही हैं।