जशपुर: जशपुर पुलिस ने दिलाई यातायात नियमों के पालन की शपथ, हेलमेट पहनें, सुरक्षित रहें
सड़क सुरक्षा और हेलमेट जागरूकता अभियान के तहत जशपुर पुलिस लगातार लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रही है। इसी क्रम में जशपुर जिला अस्पताल के पास आम नागरिकों और वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने तथा हमेशा हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की शपथ दिलाई गई। जशपुर पुलिस से शनिवार की शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से