कैराना: कैराना सांसद इकरा हसन को डीआईजी कार्यालय से थाने ले गई पुलिस, समर्थकों में आक्रोश
Kairana, Shamli | May 19, 2026 कैराना सांसद इकरा हसन मंगलवार को कांधला थाना क्षेत्र के गांव जसाला निवासी मोनू कश्यप हत्याकांड में मृतक की मां के साथ सहारनपुर डीआईजी कार्यालय पहुंची। जहां उन्हें पुलिस द्वारा थाने में ले जाया गया। शाम करीब पांच बजे उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हुई। सांसद की पुलिस से बहस होती भी नजर आ रही है।