खंडवा: ममलेश्वर मंदिर की व्यवस्थाओं में होगा बड़ा सुधार: सिंहस्थ-2028 की तैयारी तेज, क्यू मैनेजमेंट और जूता घर भी बनेंगे
खंडवा जिले के ओंकारेश्वर स्थित ममलेश्वर मंदिर की व्यवस्थाओं में लगातार सुधार किया जा रहा है। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बताया कि ओंकारेश्वर आने वाले अधिकांश श्रद्धालु ममलेश्वर मंदिर में भी दर्शन करने पहुंचते हैं। लंबे समय से मिल रही अव्यवस्थाओं की शिकायतों को देखते हुए ममलेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति का गठन किया गया है, जो नियमित बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रही