मुरैना: जान से मारने की नीयत से हमला करने वाले तीन आरोपियों को रिठोरा कलां पुलिस ने अलग-अलग जगह से 24 घंटे में किए गिरफ्तार ,
Morena, Morena | Jun 22, 2026 जान से मारने की नीयत से हमला करने वाले तीन आरोपियों को रिठोराकला थाना प्रभारी और उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना से गिरफ्तार किए हैं। बता दे कि मुरैना जिले के थाना रिठौराकलां पुलिस ने जान से मारने की नीयत से की गई चाकूबाजी की घटना में बड़ी कार्रवाई करते हुए 03 आरोपियों को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।