हैदरगढ़: हैदरगढ़ में भाकियू अंबावत ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, किसानों की 21 सूत्रीय समस्याओं के समाधान की उठाई मांग
भारतीय किसान यूनियन अंबावत के पदाधिकारियों ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बुधवार करीब 1 बजे एस डी एम हैदरगढ़ राजेश कुमार विश्वकर्मा को 21 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन जिला अध्यक्ष लवकुश यादव और ब्लॉक अध्यक्ष गंगाराम रावत के नेतृत्व में दिया गया। ज्ञापन में किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया और उनके शीघ्र समाधान की मांग की गई