यमुनापार क्षेत्र के कौंधियारा में सोमवार को छिनौती का एक मामला प्रकाश में आया है। कौंधियारा निवासी बृजेश भारतीया सोमवार देर शाम को फोन पर किसी से बात करते हुए मार्ग से गुजर रहा था। तभी बाइक सवार दो युवक उसके पास पहुंचे पता पूछने लगे। जब तक बृजेश कुछ उन लोगों को जानकारी देता तब तक दोनों बाइक सवार उचक्के उसका मोबाइल फोन छीनकर मौके से फरार हो गए।