कुरडेग: कुरडेग खालीजोर निर्मला हाई स्कूल के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने पेड़ को टक्कर मारी, गंभीर रूप से घायल
कुरडेग थाना क्षेत्र के खालीजोर निर्मला हाई स्कूल के पास सोमवार के शाम 4:00 बजे तेज रफ्तार बाइक सवार ने पेड़ को टक्कर मार दी ,जिससे कि गंभीर रूप से घायल हो गया ।घायल की पहचान भाईमुंडा निवासी सिद्धार्थ तिर्की के रूप में हुई बताया गया कि वह बाइक से खालीजोर गया था लौटने क्रम में नियंत्रण को दिया, जिससे कि उसके दोनों पैर में गंभीर चोट आई जिसे सिमडेगा भेजा गया।