जींद: चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए चुनाव आयोग ने लांच किए 6 ऐप- जिला निर्वाचन अधिकारी
जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव में नागरिकों के अधिकारों को मजबूत करने के लिए 6 मोबाइल एप लॉन्च किए हैं, इन एप के जरिए एक क्लिक पर वोट करना, आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत समेत कई काम होंगे। उम्मीदवारों के नामांकन पत्र देखने सहित किया जा सकता है। दिव्यांग मतदाताओं के लिए सक्षम ऐप लॉन्च किया।