नवीन हाई स्कूल शहपुरा में कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देश पर दिव्यांग दिवस के अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जहां नगर पंचायत उपाध्यक्ष सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे । प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर 12:00 से शाम 4:00 बजे तक खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जहां दिव्यांग छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।