बिसौली: फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के राजा की सिकरी गांव में पुलिस पर अवैध हिरासत और मारपीट के गंभीर आरोप लगे
Bisauli, Budaun | Apr 25, 2026 फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। गांव राजा की सिकरी निवासी एक पीड़ित ने पुलिस कर्मियों पर अवैध हिरासत में रखने और मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने शनिवार को 1:00 करीब बताया कि पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले में FIR दर्ज कराने की मांग की है।