बहराइच: मल्हीपुर रोड से पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अपहृत नाबालिग पीड़िता को किया बरामद
थानाध्यक्ष थाना दरगाह शरीफ हरेंद्र कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए शनिवार को बताया कि आसाम चौराहा के पास मल्हीपुर जाने वाली रोड के किनारे से थाना दरगाह पुलिस ने पोक्सो एक्ट से संबंधित मुकदमे के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से पुलिस ने नाबालिग अपहृत पीड़िता को बरामद किया है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त को न्यायालय रवाना कर दिया गया है।