नीमच नगर: नीमच: कैंट थाने से 400 मीटर दूर चोरी के 3 आरोपी UP और महाराष्ट्र से गिरफ्तार, CCTV फुटेज से मिली मदद
नीमच शहर के कैंट थाना से मात्र चार सौ मीटर की दूरी पर सिंधी कॉलोनी रोड पर स्थित चौकीदार पेंट एंड हार्डवेयर और दिव्यांशु कन्वेंशनरी की दुकानों पर बीते दिनों हुई चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चोरों ने दोनों दुकानों के शटर उचकाकर नकदी चुराई थी और इस पूरी वारदात का दृश्य सीसीटीवी में कैद हो गया था।