नीमच नगर: मनासा रोड पर रेवली-देवली और गिरदौड़ा के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में पलटी
शुक्रवार को शाम 6:00 करीबनीमच जिले के मनासा रोड पर रेवली-देवली और गिरदौड़ा के बीच एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन गनीमत रही कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई। दुर्घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने राहत कार्य में मदद की।