बहोरीबंद: वासन में शॉर्ट सर्किट से घर में आग, सिलेंडर फटा, सामान खाक, विधायक ने दी ₹25 हजार की सहायता
बहोरीबंद तहसील के ग्राम बासन में रविवार की देर रात रज्जू यादव के मकान में रात शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आग की चपेट में आने से घर में रखा गैस सिलेंडर भी फट गया, जिससे मकान को भारी नुकसान पहुंचा। संपूर्ण गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। सिलेंडर विस्फोट से मकान का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।