धनौरा: गजरौला में पुरानी विवाद के चलते दो भाइयों पर धारदार हथियार से हमला, घायल पहुंचे थाने
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव काकाठेर में पुराने विवाद के चलते दो भाइयों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया गया। इस घटना में जीतू व उसका भाई महेंद्र पुत्र जयलाल गंभीर रूप से घायल हो गए, घटना क्षेत्र के गांव का काकाठेर की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी कृष्ण ने पुराने विवाद के चलते दोनों भाइयों पर हमला किया है।