बलरामपुर: जनपद पुलिस ने मिशन शक्ति फेज 5 के अंतर्गत विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं को किया जागरूक
मिशन शक्ति फेज 5 अंतर्गत जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर बाद सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं बालिकाओं को जागरूक किया गया। साइबर अपराध, छेड़छाड़ व अन्य अपराधों के बारे में जानकारी देते हुए उनसे बचाव के तरीकों के बारे में बताया गया। किसी भी आपात स्थिति में सहायता प्राप्त करने के लिए विभिन्न टोल फ्री नंबरों की जानकारी महिलाओं को दी गई।