चूरू: चूरू में बढ़ते नशे पर पुलिस सख्त, 'ऑपरेशन नकेल' के तहत एसपी ने हेल्पलाइन जारी की
Churu, Churu | Apr 8, 2026 चूरू शहर में इन दिनों हेरोइन, चिट्टा, एमडी सहित अन्य मादक पदार्थों का नशा तेजी से फैल रहा है, जिससे खासकर युवा पीढ़ी प्रभावित हो रही है। इस बढ़ती समस्या को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने ‘ऑपरेशन नकेल’ के तहत नशा कारोबारियों पर सख्ती की तैयारी कर ली है।