प्रतापपुर: प्रतापपुर में आज दशहरा महोत्सव, रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का होगा दहन
विजयादशमी के अवसर पर मंगलवार को मां दुर्गा पूजा समिति बस स्टैंड प्रतापपुर द्वारा स्टेडियम ग्राउंड में भव्य दशहरा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत रात्रि 8 बजे से होगी। इस दौरान रावण, मेघनाथ एवं कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाएगा। इसके साथ ही कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।