कुरावली: कुरावली मिशन शक्ति से ससुराल मारपीट विवाद का समाधान
पांच दिन पहले कृपाल सिंह पुत्र सौरन सिंह निवासी नगला धीमर, हाल प्रेमनगर, जिला एटा ने अपनी पुत्री संगीता के साथ दामाद सूर्य प्रताप सिंह निवासी फतेहजंगपुर पर आरोप लगाते हुए मारपीट, गाली-गलौज व घर से भगा देने की धमकी की शिकायत मिशन शक्ति केंद्र पर दर्ज कराई थी। मिशन शक्ति टीम ने सूर्य प्रताप सिंह को बुलाकर दोनों पक्षों की काउंसलिंग की।