रफीगंज: अंबेडकर जयंती पर रफीगंज में दिखा उत्साह, निकलेगी भव्य शोभायात्रा
भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को लेकर रफीगंज प्रखंड में लोगों के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस अवसर पर मंगलवार को भव्य शोभायात्रा एवं विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार सुबह 9:30 में हरेंद्र कुमार ने बताया कि जुलूस में 10 हजार से अधिक लोग भाग लेंगे। पुलिस सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम की है।