नुआंव: महरथां में आग लगने से घर का सभी सामान जलने पर पीड़ित ने नुआंव थाने में रोते हुए लगाई मदद की गुहार
Nuaon, Kaimur | Apr 27, 2025 नुआंव थाना क्षेत्र के महरथां में बीते दिनों बिजली के शॉर्ट सर्किट से पीड़ित योगेंद्र राम के झोपड़ी में आग लग गई थी। जिससे घर में रखा खाने-पीने का सभी सामान जलकर बर्बाद हो गया था। जिसको लेकर पीड़ित शनिवार की दोपहर 12:00 बजे शिकायत लेकर पहुंचा नुआंव थाना। जहां आवेदन देकर रोते हुए मीडिया के माध्यम से मदद की गुहार लगाई।