मोहनलालगंज: राहगीरों का काल बने लुटेरा गैंग को गिरफ्तार किया गया, 7 मोबाइल और बाइक बरामद
गोसाईंगंज पुलिस ने राहगीरों को रोककर लूट और छिनैती करने वाले चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 1.25 लाख रुपये कीमत के सात एंड्रॉयड मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त पल्सर बाइक बरामद हुई है। 22 जुलाई को नवाब अली का पुरवा रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई लूट की घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने 70-80 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।