हज़ारीबाग: हजारीबाग पुलिस को आईजी के सख्त निर्देश, मादक पदार्थ, संगठित अपराध और लंबित मामलों पर विशेष अभियान चलेगा
हजारीबाग पुलिस को कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर बड़ा निर्देश मिला है। उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र, बोकारो के पुलिस महानिरीक्षक ने हजारीबाग पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई, संगठित अपराध पर शिकंजा कसने और आम लोगों के साथ बेहतर व्यवहार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।