रसूलाबाद: थाना पुरवा में बाइक की टक्कर से घायल मासूम की उपचार के दौरान हुई मौत, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
रसूलाबाद क्षेत्र अंतर्गत थाना पुरवा गांव निवासी ब्रजभान पुत्र लक्ष्मी नारायण ने कोतवाली में पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि बीते 5 मई को उनका भतीजा ऋषभ मकान के पास सड़क पर खेल रहा था उसी दौरान लालू की ओर से आ रही बाइक संख्याUP 74 Z 9480के चालक ने उसके जोरदार टक्कर मार दी जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गया उपचार के लिए आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया