बरेली: भोजीपुरा क्षेत्र में मुर्गों की जंग पर लग रही थी बाजी, आम के बाग में पुलिस ने छापा मारकर 6 जुआरी किए गिरफ्तार
बरेली केभोजीपुरा थाना पुलिस ने मुर्गों की लड़ाई पर दांव लगाकर जुआ खेलने वाले गिरोह पर कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांव सैदपुर प्यारेलाल के पास एक आम के बाग में छापा मारकर आरोपियों को पकड़ लिया। मौके से 7 लड़ाके मुर्गे और 2910 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार आरोपी मुर्गों की हार-जीत पर रुपये की बाजी लगा रहे थे। छापेमारी के