गोरखपुर: गोला थाना क्षेत्र का रहने वाला पीड़ित पहुँचा गोरखपुर प्रेस क्लब, तहसीलदार और लेखपाल पर लगाए गंभीर आरोप
गोला थाना क्षेत्र का रहने वाला पीड़ित आज गोरखपुर प्रेस क्लब पर पहुंचा और कहा कि तहसीलदार और लेखपाल जबरन मेरी जमीन को सरकारी जमीन बता रहे हैं और जलकल विभाग उस जमीन पर नलकूप बनवा रहा हैं। उसने गुहार लगाई है कि मेरी जमीन मुझे मिल जाए और जो सरकारी जमीन है उस पर ही नलकूप लगाया जाए।