गोरखपुर: नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने नगर निगम सभागार में पथ प्रकाश विभाग के साथ की बैठक दिए निर्देश
नगर आयुक्त श् गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा पथ प्रकाश विभाग की बैठक की गई, बैठक में नगर आयुक्त द्वारा नये वार्ड में लगाई जा रहे हैं सोलर लाइटों के बारे मे जानकारी ली गई। उन्हें बताया गया कि 516 लाइटें नए वार्ड में लगाई जा चुकी है तथा 150 स्मार्ट सोलर लाइट महानगर के विभिन्न स्थानों पर लगी है। योजना के तहत अभी 100 और लाइटें लगाया जाना बाकी है।