बड़वाह ब्लाक के ग्राम डूडगांव में विधायक सचिन बिरला ने अपने निवास स्थान पर सोमवार को क्षेत्रवासियों से मुलाकात की व उनकी समस्याओ को ध्यान पूर्वक सुना व उनकी समस्याओ के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान ग्राम सेल्दा,कानापुर, टोकलाय,बमनगांव, बड़ूद,चितावद सहित अलग-अलग ग्रामों से आए ग्रामीणजन अपनी समस्याएँ लेकर पहुँचे थे।