बरियातु: बारियातू उच्च विद्यालय के पास बाइक दुर्घटना में दो युवक घायल, बालूमाथ सीएचसी में इलाज जारी
बारियातू चतरा मार्ग पर उच्च विद्यालय के पास आज शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे हुई बाइक दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए। घायल युवकों की पहचान थाना क्षेत्र के रोनहे गांव निवासी संजय उरांव के पुत्र पंकज उरांव एवं हेरहंज थाना क्षेत्र की लवागड़ा ग्राम निवासी चंद्र उराव के पुत्र प्रवीण उरांव के रूप में हुई। जिनका इलाज बालूमाथ सीएचसी में डॉ दीपक द्वारा किया जा रहा है।