Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
No video available

ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शेखपुरा में हुजूर की शान में निकाला गया जुलूस में मैं भी शामिल हुआ

726 views | Chewara, Sheikhpura | Oct 11, 2022

MORE NEWS

समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 325, दिनांक 22.06.2026          
  ********************************
     *बरबीघा थाना में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील* 
***************************** 
     आज दिनांक 22 जून 2026 को 
आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बरबीघा थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की संयुक्त अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री प्रियंका कुमारी और श्री राकेश कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने की। उन्होंने कहा कि बैठक को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी महोदया ने जिलेवासियों और विशेषकर बरबीघा क्षेत्र के नागरिकों से अपील की कि वे मोहर्रम का पर्व आपसी मेलजोल, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि त्योहार खुशियों का प्रतीक होते हैं, और इसे शांतिपूर्वक मनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था में खलल डालने या किसी भी प्रकार का विवाद पैदा करने वाले तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। सुश्री प्रियंका कुमारी ने कहा कि यदि किसी ने भी माहौल खराब करने या लड़ाई-झगड़ा करने की कोशिश की, तो उनके खिलाफ कानूनी नियमानुसार सख्त से सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखेगा।
बैठक में इनकी रही उपस्थिति
बैठक में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से निम्नलिखित लोग उपस्थित रहे जिनमें बरबीघा थानाध्यक्ष और पुलिस विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारी।
 भारी संख्या में पुलिस बल के जवान।
स्थानीय क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोक उपस्थित थें।
प्रशासन ने सभी समुदायों के लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय थाना को दें ताकि समय रहते उसे नियंत्रित किया जा सके। बरबीघा प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
*डी॰पी॰आर॰ओ॰,*
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 325, दिनांक 22.06.2026 ******************************** *बरबीघा थाना में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील* ***************************** आज दिनांक 22 जून 2026 को आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बरबीघा थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की संयुक्त अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री प्रियंका कुमारी और श्री राकेश कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने की। उन्होंने कहा कि बैठक को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी महोदया ने जिलेवासियों और विशेषकर बरबीघा क्षेत्र के नागरिकों से अपील की कि वे मोहर्रम का पर्व आपसी मेलजोल, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि त्योहार खुशियों का प्रतीक होते हैं, और इसे शांतिपूर्वक मनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था में खलल डालने या किसी भी प्रकार का विवाद पैदा करने वाले तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। सुश्री प्रियंका कुमारी ने कहा कि यदि किसी ने भी माहौल खराब करने या लड़ाई-झगड़ा करने की कोशिश की, तो उनके खिलाफ कानूनी नियमानुसार सख्त से सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखेगा। बैठक में इनकी रही उपस्थिति बैठक में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से निम्नलिखित लोग उपस्थित रहे जिनमें बरबीघा थानाध्यक्ष और पुलिस विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारी। भारी संख्या में पुलिस बल के जवान। स्थानीय क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोक उपस्थित थें। प्रशासन ने सभी समुदायों के लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय थाना को दें ताकि समय रहते उसे नियंत्रित किया जा सके। बरबीघा प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है। *डी॰पी॰आर॰ओ॰,* *शेखपुरा।* Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

Sheikhpura, Bihar | Jun 22, 2026

अक्षर लर्निंग सेंटर का उद्घाटन, शेखपुरा।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

अक्षर लर्निंग सेंटर का उद्घाटन, शेखपुरा। Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

Sheikhpura, Bihar | Jun 22, 2026

समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 324, दिनांक 22.06.2026          
  ********************************
     *जिला पदाधिकारी ने की सोमवारीय समीक्षा बैठक, लंबित कार्यों के त्वरित निष्पादन का दिया सख्त निर्देश* 
********************************  
     आज दिनांक: 22 जून 2026 को 
 समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में सोमवारीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के विकास कार्यों, विभागीय योजनाओं की प्रगति और लंबित आवेदनों के निष्पादन को लेकर जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जिला पदाधिकारी महोदय ने बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के अंतर्गत प्रस्तावित भवन निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कुल 13 लंबित आवेदनों जैसे राजकीय पॉलिटेक्निक भवन, डिग्री महाविद्यालय, मिशन थाना और महिला बैरक के निर्माण के लिए संबंधित अंचलाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे अगले एक सप्ताह के भीतर आवश्यक भूमि का चिह्नीकरण सुनिश्चित करें। समाज कल्याण विभाग की समीक्षा करते हुए, जिला पदाधिकारी ने जिला सामाजिक सुरक्षा कार्यालय को निर्देश दिया कि वृद्धा पेंशन योजना के तहत लाभार्थियों का जीवन प्रमाणीकरण जल्द से जल्द पूरा कराया जाए, ताकि कोई भी योग्य लाभार्थी इस सुविधा से वंचित न रहे। राजस्व वसूली और नीलाम पत्र वाद
नीलाम पत्र पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि वे सप्ताह में कम से कम दो कोर्ट का संचालन करें। साथ ही, बॉडी वारंट, लंबित राशि की वसूली और बड़े बकायेदारों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) के कार्यपालक अभियंता को पंचायतों में जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इसमें नल-जल ऑपरेटरों का मानदेय भुगतान, पाइपलाइन की मरम्मत, मोटर और स्टार्टर की तत्काल दुरुस्ती शामिल है। इसके अतिरिक्त, विभाग के सभी कर्मियों को अनिवार्य रूप से आई-कार्ड पहनने और मई 2026 की बायोमैट्रिक उपस्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि जिले में जितने भी विद्यालय भवन जर्जर अवस्था में हैं, उनकी तत्काल मरम्मत सुनिश्चित की जाए। अटल कला भवन के निर्माण कार्य की धीमी गति पर असंतोष व्यक्त करते हुए जिला खेल पदाधिकारी को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। सहयोग शिविरों में लंबित आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए गए। समय पर निष्पादन न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
सीएम पोर्टल और उच्च स्तरीय परिवाद
जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि माननीय मुख्यमंत्री परिवाद, सीएम डैशबोर्ड, माननीय उच्च न्यायालय के लंबित मामले और मुख्यमंत्री जनता दरबार से जुड़े आवेदनों की जांच कर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन करना अनिवार्य है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता (जांच), सिविल सर्जन, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित सभी जिला और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
*डी॰पी॰आर॰ओ॰,*
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 324, दिनांक 22.06.2026 ******************************** *जिला पदाधिकारी ने की सोमवारीय समीक्षा बैठक, लंबित कार्यों के त्वरित निष्पादन का दिया सख्त निर्देश* ******************************** आज दिनांक: 22 जून 2026 को समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में सोमवारीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के विकास कार्यों, विभागीय योजनाओं की प्रगति और लंबित आवेदनों के निष्पादन को लेकर जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जिला पदाधिकारी महोदय ने बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के अंतर्गत प्रस्तावित भवन निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कुल 13 लंबित आवेदनों जैसे राजकीय पॉलिटेक्निक भवन, डिग्री महाविद्यालय, मिशन थाना और महिला बैरक के निर्माण के लिए संबंधित अंचलाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे अगले एक सप्ताह के भीतर आवश्यक भूमि का चिह्नीकरण सुनिश्चित करें। समाज कल्याण विभाग की समीक्षा करते हुए, जिला पदाधिकारी ने जिला सामाजिक सुरक्षा कार्यालय को निर्देश दिया कि वृद्धा पेंशन योजना के तहत लाभार्थियों का जीवन प्रमाणीकरण जल्द से जल्द पूरा कराया जाए, ताकि कोई भी योग्य लाभार्थी इस सुविधा से वंचित न रहे। राजस्व वसूली और नीलाम पत्र वाद नीलाम पत्र पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि वे सप्ताह में कम से कम दो कोर्ट का संचालन करें। साथ ही, बॉडी वारंट, लंबित राशि की वसूली और बड़े बकायेदारों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) के कार्यपालक अभियंता को पंचायतों में जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इसमें नल-जल ऑपरेटरों का मानदेय भुगतान, पाइपलाइन की मरम्मत, मोटर और स्टार्टर की तत्काल दुरुस्ती शामिल है। इसके अतिरिक्त, विभाग के सभी कर्मियों को अनिवार्य रूप से आई-कार्ड पहनने और मई 2026 की बायोमैट्रिक उपस्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि जिले में जितने भी विद्यालय भवन जर्जर अवस्था में हैं, उनकी तत्काल मरम्मत सुनिश्चित की जाए। अटल कला भवन के निर्माण कार्य की धीमी गति पर असंतोष व्यक्त करते हुए जिला खेल पदाधिकारी को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। सहयोग शिविरों में लंबित आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए गए। समय पर निष्पादन न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। सीएम पोर्टल और उच्च स्तरीय परिवाद जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि माननीय मुख्यमंत्री परिवाद, सीएम डैशबोर्ड, माननीय उच्च न्यायालय के लंबित मामले और मुख्यमंत्री जनता दरबार से जुड़े आवेदनों की जांच कर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन करना अनिवार्य है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता (जांच), सिविल सर्जन, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित सभी जिला और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। *डी॰पी॰आर॰ओ॰,* *शेखपुरा।* Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

Sheikhpura, Bihar | Jun 22, 2026

समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 321, दिनांक 20.06.2026          
  ********************************
 *जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठक में मनरेगा, स्वच्छता, जल-जीवन-हरियाली योजनाओं पर जोर, लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश* 
********************************  
    आज दिनांक 20 जून 2026 को 
आज समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मनरेगा, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान और जल-जीवन-हरियाली जैसी प्रमुख सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जल-जीवन-हरियाली मिशन के तहत आहार, पइन और पोखरों का जीर्णोद्धार शत-प्रतिशत पूरा किया जाए। इसके साथ ही, व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण करने तथा सभी चापाकलों के किनारे सोखता निर्माण सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। डीआरडीए निदेशक ने जानकारी दी कि जिले में अब तक 44 खेल मैदानों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि 13 खेल मैदानों का निर्माण कार्य अभी लंबित है। जिला पदाधिकारी महोदय ने इन लंबित खेल मैदानों को यथाशीघ्र पूर्ण करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत कार्यों में आधार आच्छादित करने और भुगतान प्रक्रिया को शत-प्रतिशत पारदर्शी बनाने पर भी बल दिया गया।
बैठक में आवास योजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया गया कि मुख्यमंत्री आवास योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पूरी तरह योग्य लाभार्थियों तक ही पहुँचे। जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को अपने-अपने प्रखंडों में एक-एक आदर्श कॉलोनी का निर्माण कराने का विशेष लक्ष्य दिया है।
स्वच्छता अभियान के संदर्भ में निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा हुई जिनमें 
स्वच्छता कर्मियों का भुगतान समय पर सुनिश्चित करने और खराब पड़े ई-रिक्शा की मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए।
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने तथा यूजर चार्ज की वसूली को प्रभावी बनाने को कहा गया। सभी पंचायतों में कुओं का सर्वे करने और महादलित टोलों में प्राथमिकता के आधार पर शौचालय निर्माण कराने का निर्देश दिया गया।
बैठक में इनकी रही उपस्थिति
इस समीक्षा बैठक में डीआरडीए निदेशक, डीआरडीए लेखा पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, स्वच्छता पर्यवेक्षक कॉर्डिनेटर, जिले के सभी मनरेगा पीओ सहित संबंधित विभागों के कई अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
    जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा दिए गए इन निर्देशों से उम्मीद है कि जिले में लंबित विकास कार्यों में गति आएगी और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक समयबद्ध तरीके से पहुँच सकेगा।               
*डी॰पी॰आर॰ओ॰,*
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 321, दिनांक 20.06.2026 ******************************** *जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठक में मनरेगा, स्वच्छता, जल-जीवन-हरियाली योजनाओं पर जोर, लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश* ******************************** आज दिनांक 20 जून 2026 को आज समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मनरेगा, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान और जल-जीवन-हरियाली जैसी प्रमुख सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जल-जीवन-हरियाली मिशन के तहत आहार, पइन और पोखरों का जीर्णोद्धार शत-प्रतिशत पूरा किया जाए। इसके साथ ही, व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण करने तथा सभी चापाकलों के किनारे सोखता निर्माण सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। डीआरडीए निदेशक ने जानकारी दी कि जिले में अब तक 44 खेल मैदानों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि 13 खेल मैदानों का निर्माण कार्य अभी लंबित है। जिला पदाधिकारी महोदय ने इन लंबित खेल मैदानों को यथाशीघ्र पूर्ण करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत कार्यों में आधार आच्छादित करने और भुगतान प्रक्रिया को शत-प्रतिशत पारदर्शी बनाने पर भी बल दिया गया। बैठक में आवास योजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया गया कि मुख्यमंत्री आवास योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पूरी तरह योग्य लाभार्थियों तक ही पहुँचे। जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को अपने-अपने प्रखंडों में एक-एक आदर्श कॉलोनी का निर्माण कराने का विशेष लक्ष्य दिया है। स्वच्छता अभियान के संदर्भ में निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा हुई जिनमें स्वच्छता कर्मियों का भुगतान समय पर सुनिश्चित करने और खराब पड़े ई-रिक्शा की मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने तथा यूजर चार्ज की वसूली को प्रभावी बनाने को कहा गया। सभी पंचायतों में कुओं का सर्वे करने और महादलित टोलों में प्राथमिकता के आधार पर शौचालय निर्माण कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में इनकी रही उपस्थिति इस समीक्षा बैठक में डीआरडीए निदेशक, डीआरडीए लेखा पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, स्वच्छता पर्यवेक्षक कॉर्डिनेटर, जिले के सभी मनरेगा पीओ सहित संबंधित विभागों के कई अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा दिए गए इन निर्देशों से उम्मीद है कि जिले में लंबित विकास कार्यों में गति आएगी और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक समयबद्ध तरीके से पहुँच सकेगा। *डी॰पी॰आर॰ओ॰,* *शेखपुरा।* Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

Sheikhpura, Bihar | Jun 21, 2026

समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 320, दिनांक 20.06.2026          
  ********************************                    NEET परीक्षा के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन हेतु जिला प्रशासन अलर्ट; जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
****************************  
      दिनांक 21.06.2 026 (रविवार) को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) को  शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी कड़ी में जिला पदाधिकारी शेखपुरा एवं पुलिस अधीक्षक शेखपुरा संयुक्त रूप से  विधि-व्यवस्था का जायजा लेने हेतु विभिन्न परीक्षा के पूर्व आंकलन किया गया।
संबंधित पदाधिकारियों द्वारा  शेखपुरा जिला में बने दो परीक्षा केंद्र  पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET), शेखपुरा परीक्षा केंद्रों का भौतिक निरीक्षण किया गया। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों और दंडाधिकारियों  की प्रतिनियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को गहन जांच के बाद ही केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। मोबाइल, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
सभी केंद्र केंद्रों पर भीषण गर्मी को देखते हुए केंद्रों पर पीने के पानी, ओआरएस (ORS), मेडिकल किट और पर्याप्त रोशनी/पंखों की मुकम्मल व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरा लगाने का निर्देश दिया गया है।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) केंद्र पर महिला परीक्षार्थीयों के लिए अलग से चेंजिंग रूम  अविलंब बनाने का निर्देश दिया गया। परीक्षा केंद्र के आसपास भीड़ लगाने वाले या अफवाह फैलाने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
"परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों और वीक्षकों (Invigilators) को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। हमारा लक्ष्य परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है।
   उक्त निरीक्षण में  जिला लोक शिकायत निवारन पदाधिकारी, अनुमंडल  पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
*डी॰पी॰आर॰ओ॰,*
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 320, दिनांक 20.06.2026 ******************************** NEET परीक्षा के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन हेतु जिला प्रशासन अलर्ट; जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। **************************** दिनांक 21.06.2 026 (रविवार) को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) को शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी कड़ी में जिला पदाधिकारी शेखपुरा एवं पुलिस अधीक्षक शेखपुरा संयुक्त रूप से विधि-व्यवस्था का जायजा लेने हेतु विभिन्न परीक्षा के पूर्व आंकलन किया गया। संबंधित पदाधिकारियों द्वारा शेखपुरा जिला में बने दो परीक्षा केंद्र पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET), शेखपुरा परीक्षा केंद्रों का भौतिक निरीक्षण किया गया। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को गहन जांच के बाद ही केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। मोबाइल, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। सभी केंद्र केंद्रों पर भीषण गर्मी को देखते हुए केंद्रों पर पीने के पानी, ओआरएस (ORS), मेडिकल किट और पर्याप्त रोशनी/पंखों की मुकम्मल व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरा लगाने का निर्देश दिया गया है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) केंद्र पर महिला परीक्षार्थीयों के लिए अलग से चेंजिंग रूम अविलंब बनाने का निर्देश दिया गया। परीक्षा केंद्र के आसपास भीड़ लगाने वाले या अफवाह फैलाने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। "परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों और वीक्षकों (Invigilators) को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। हमारा लक्ष्य परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है। उक्त निरीक्षण में जिला लोक शिकायत निवारन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। *डी॰पी॰आर॰ओ॰,* *शेखपुरा।* Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

Sheikhpura, Bihar | Jun 21, 2026