बहराइच: ढोड़े गांव के पास तालाब में मिला युवक का शव, पुलिस शव का करवा रही पोस्टमार्टम,जांच में जुटी पुलिस
बसंतपुर कालिका गांव के दक्षिण दिशा में स्थित तालाब में दो दिन से गायब युवक का शव तालाब में ग्रामीणों ने देखा। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।प्रभारी निरीक्षक आरके पाण्डेय ने बताया कि मृतक की जेब से बरामद आधार कार्ड से पहचान हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी