उज्जैन ग्रामीण: गांव करोंदिया: खदान में डूबे दो किशोरों के शव 10 घंटे बाद निकाले गए, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
नागझिरी थाना क्षेत्र के करौंदिया गांव की खदान में डूबे दो किशोरों के शव बरामद कर लिए गए है।जानकारी के अनुसार, नौ दोस्त दोपहर करीब 2:30 बजे घर से कोचिंग जाने का कहकर निकले थे। करीब 10 घंटे चले रेस्क्यू के बाद सोमवार रात 10:30 बजे शुभम (16) निवासी किशनपुरा/देसाई नगर का शव निकाला गया। इसके बाद मंगलवार तड़के 3:30 बजे अनस (16) निवासी अशोकनगर का शव भी बरामद हुआ