लखीमपुर: कोतवाली सदर क्षेत्र में गाड़ी खड़ी करने के विवाद में युवक पर लाठी-डंडों से हमला, पुलिस जांच में जुटी
कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला बरखेड़ा निवासी वीरू वर्मा पुत्र शालिग्राम ने शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे सदर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर मारपीट की शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने मीडिया को बताया कि बीते दिन खड़ी करने को लेकर उक्त दबंग से विवाद हो गया था। जिसको लेकर दबंगों ने आज पीड़ित की जमकर लाठी डाल्टन से पिटाई कर दी।