उज्जैन शहर: नगर निगम की लापरवाही से शहर में आवारा कुत्तों का आतंक, खरकुआं में बच्ची पर हमला
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बावजूद नगर निगम की लापरवाही के कारण शहर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। कुत्तों के झुंड आए दिन बच्चों को निशाना बना रहे हैं। मंगलवार 9 बजे के लगभग ऐसा ही एक मामला खरकुआं क्षेत्र से सामने आया, जहां स्कूल जा रही एक बच्ची पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना के बाद परिजन बच्ची को