बड़ौत: टीकरी कस्बे में शॉर्ट सर्किट से मकान में आग लगने से सामान जलकर राख, 1 भैंस भी झुलसी, मुआवजे की मांग
Baraut, Bagpat | Apr 11, 2026 टीकरी कस्बे की पट्टी मेनमाना में शुक्रवार रात शॉर्ट सर्किट से एक मकान में आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। टीकरी निवासी अक्षय पुत्र कृष्णपाल ने शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे बताया कि वह अपनी पत्नी दीपा और बच्चों आरव व आरुषि के साथ मकान के ऊपरी