धामपुर: स्योहारा के गांव जुझैला के गुलशन हत्याकांड के तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ट्रेन दुर्घटना दिखाने की थी कोशिश
सोमवार की सांय 4:00 बजे स्योहारा पुलिस ने गुलशन हत्याकांड का खुलासा। गांव जुझैला निवासी गुलशन का गांव रहटौली की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था उसने कोर्ट मैरिज भी कर ली थी इसी को लेकर गुलशन के साथ मारपीट कर उसे ट्रेन के सामने धक्का दे दिया था। इस मामले में रहटोली के अतर सिंह ,पुष्पेंद्र और रजनीश को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।