झांसी: कोतवाली थाना पुलिस ने फिल्टर रोड क्रॉसिंग के पास 2 सटोरियों को किया गिरफ्तार, बरामद हुआ तमंचा व नगदी
Jhansi, Jhansi | May 7, 2025 थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत संदिग्ध व्यक्ति वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मोबाइल फोन के माध्यम से आईपीएल के चल रहे क्रिकेट मैचो की आनलाइन सट्टे की खाई बाड़ी कर रूपयों से हार जीत की बाजी लगाकर सट्टा खेल रहे दो शातिर सटोरियों ब्रजेश शर्मा निवासी दतिया व राघवेन्द्र सिंह चन्देल निवासी दतिया को फिल्टर रोड क्रासिंग से चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है।