झांसी: झांसी पुलिस लाइन में जिलाधिकारी और एसएसपी के नेतृत्व में हुआ मॉक ड्रिल, आपात स्थिति से निपटने के तरीके बताए गए
Jhansi, Jhansi | May 7, 2025 झांसी के रिजर्व पुलिस लाइन में बुधवार शाम 4:15 बजे मॉक ड्रिल किया गया। मॉक ड्रिल में लोगों को समझाया गया कि अगर कोई आपदा आती है तो उस स्थिति से कैसे निपटें जाए। मॉक ड्रिल में सिविल डिफेंस वॉलंटियर, अग्निसुरक्षा विभाग, सिविल पुलिस, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। आपातस्थिति में विभिन्न विभाग आपसी तालमेल से कैसे काम करेंगे इसकी भी रिहर्सल की गई।