झांसी: यातायात पुलिस ने बड़ागांव गेट स्थित विद्यालय में ट्रैफिक, मिशन शक्ति व ब्लैक आउट ड्रिल के संयुक्त विषय पर किया जागरूक
Jhansi, Jhansi | May 7, 2025 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में बुधवार समय करीब 1 बजे प्रभु दयाल पहारिया इण्टर कॉलेज बड़ागांव गेट बाहर झॉसी मे माँ अन्नपूर्णा कॉलोनी स्थित विद्यालय में पहलगाम आतंकी हमले से उत्पन्न हुई परिस्थितियो मे यातायात नारी शक्ति मिशन, साइबर क्राइम और ब्लैक आउट ड्रिल के संयुक्त विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।