बोध गया: पड़रिया गांव पहुंचीं बोधगया नगर परिषद अध्यक्ष ललिता देवी, सुनीं लोगों की समस्याएं
Bodh Gaya, Gaya | Jun 21, 2026 बोधगया नगर परिषद अध्यक्ष ललिता देवी ने नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 19 स्थित पड़रिया गांव का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी विभिन्न समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने सड़क, नाली, पेयजल, साफ-सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं से अध्यक्ष को अवगत कराया।