टीकमगढ़: नादिया: अज्ञात कारण के चलते युवती ने पिया अपने ही घर में कीटनाशक पदार्थ: हालत बिगड़ने पर, परिजन लाए जिला अस्पताल
जानकारी के मुताबिक हम आपको बता दें कि पूरा मामला टीकमगढ़ जिले के अंतर्गत दिगोडा़ थाना क्षेत्र के नादिया गांव से सामने आया है। जहां पर अज्ञात कारण के चलते एक युवती ने अपने ही घर में रखे कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया हालत बिगड़ने पर परिजन निजी वाहन से उसे टीकमगढ़ जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे उपचार की बाद भर्ती कर लिया है।