अंजड़: ऑपरेशन मुस्कान: अंजड़ पुलिस ने नाबालिग अपहृता को किया दस्तयाब, आरोपी जेल भेजा गया
Anjad, Barwani | Apr 11, 2026 अंजड पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत एक नाबालिग अपहृता बालिका को सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया है। फरियादी ने थाने पर अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। टीआई रेवाराम चौहान द्वारा गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सायबर सेल की सहायता से नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर आरोपी बहादुर नि. रायबडपुरा को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।