शामली: थानाभवन पुलिस ने मसावी निवासी वाहन चोर को गिरफ्तार किया, चोरी की 4 बाइकों, 1 बिजली मोटर व अवैध हथियार बरामद
Shamli, Shamli | Apr 22, 2026 बुधवार की शाम 5 बजे थानाभवन थाने से बताया गया कि स्थानीय पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक शातिर वाहन चोर के रूप में थानाक्षेत्र के गांव मसावी निवासी मनव्वर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से चोरी की 4 बाइकें, 1 बिजली मोटर, 1 अवैध तमंचा व 2 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी पर 8 मुकदमें दर्ज होने की जानकारी भी पुलिस द्वारा दी गई है।