महोबा: महोबा के साहू पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाई घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
Mahoba, Mahoba | Jul 3, 2026 महोबा जनपद के थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के भटीपुरा मुहाल निवासी 45 वर्षीय मुन्ना व 55 वर्षीय किशोरी दोनों सगे भाई सुकौरा गांव से लौट रहे थे। तभी साहू पेट्रोल पंप के पास ट्रेक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर कि देखरेख में घायलों का उपचार किया जा रहा है।