रामपुर: बलुपुरा चैराहे पर पंजाब नेशनल बैंक के सामने फोर व्हीलर की टक्कर से बाइक सवार बेटे की हुई मौत, मां हुई घायल
Rampur, Rampur | Nov 6, 2024 घटना मंगलवार दोपहर 3:30 बजे के आसपास की है। थाना शाहबाद क्षेत्र के भीतरगांव निवासी अमित अपनी माँ के साथ मोटरसाइकिल पर ननसार से घर लौट रहा था। बलुपुरा चैराहे पर पंजाब नेशनल बैंक के सामने फोर व्हीलर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की हुई मौत, जबकि माँ घायल है। बुधवार को रामपुर के जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।